छिन्दवाड़ा – वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दुबे की धर्मपत्नि एवं हर्षिद दुबे की माताजी और भीम दुबे की भाभी श्रीमती ज्योति दुबे के निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गहन दुख व्यक्त किया है। सांसद श्री साहू ने कहा कि मिलनसार और खुशमिजाज श्रीमती ज्योति दुबे का आकस्मिक निधन होना अत्यंत पीड़ादायक है। श्रीमती ज्योति दुबे का इस दुनिया से जाना दुबे परिवार सहित हम सभी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि समाज और सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सांसद श्री साहू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पूर्ण आत्मा को शांति प्रदान करते हुए उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।






