भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
छिन्दवाड़ा। छिन्दवाड़ा प्रवास पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सांसद बंटी विवेक साहू के आग्रह पर उनके निवास स्थान में परिवारजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद निवास पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान श्री तोमर ने सांसद बंटी विवेक साहू के परिवारजनों सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बीच तमाम विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, बंटी पटेल, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, पंडित रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, लखन वर्मा, पूर्व महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, राजू नरोटे, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवी, संतोष पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष जामई रमेश सालोड़े, वरिष्ठ समाजसेवी नरेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश साहू, अरविंद राजपूत, माईकल पहाड़े, मनोज सक्सेना, राहुल बंटी उईके, शिवानी बंटी सक्सेना, प्रमोद शर्मा, मनोज कुशवाह, पंकज पाटनी, अलकेश साव, परमजित विज, अनिल गोयल, विशवेन्द्र बैस सहित छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के अन्य भाजपा मंडल अध्यक्षगण और अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।








