छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
प्रवास कार्यक्रम के तहत विधानसभा अध्यक्ष सबसे पहले प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जाम सांवली हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

दर्शन के उपरांत वे दोपहर 12:30 बजे छिंदवाड़ा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे सांसद विवेक बंटी साहू के निवास पहुंचे और सौजन्य भेंट की। इसके बाद शाम 4:30 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी के निवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में शामिल हुए।

शाम 5 बजे उन्होंने पूर्व मंत्रीचौधरी चन्द्रभान सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इसके पश्चात शाम 5:30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष शेषरव यादव के निवास पहुंचे और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

प्रवास का मुख्य आकर्षण शाम 7 बजे शहर के दशहरा मैदान में आयोजित जबलपुर एक्सप्रेस समूह की 35वीं वर्षगांठ पर आयोजित भव्य भजन संध्या एवं भजन जैमिंग कार्यक्रम रहा, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिले के भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रात्रि 8 बजे नागपुर के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here