श्री शिव गजानन मंदिर विवेकानंद कॉलोनी में श्री दादाजी धूनीवाले के दो दिवसीय अखंड नाम संकीर्तन का भाव और दिव्य समापन विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। परमात्मा नमः के संस्थापक आनंद बक्शी ने बताया कि गोपीचंद पवार एवं पवार परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसी समापन दो दिवसीय अखंड नाम संकीर्तन में आज प्रातः आचार्य पंडित नारायण द्विवेदी द्वारा भगवान श्री गणेश अन्नपूर्णा देवी संत गजानन महाराज विट्ठल रुक्मिणी हनुमान जी महाराज भोलेनाथ जी का अभिषेक किया गया तथा दादाजी के नाम का जो अखंड नाम संकीर्तन था। इस अवसर पर सत्यनारायण की कथा का वचन पंडित नारायण प्रसाद द्विवेदी जी के द्वारा किया गया। भव्य और दिव्य आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मातृशक्ति ने सहभागीता की। दादाजी का प्रिय प्रसाद टिक्कड़ को ग्रहण करने के लिए भक्तों का सैलाब उमर पड़ा। आज के आयोजन में मुख्य रूप से सांसद विवेक बंटी साहू, पार्षद राहुल मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मेहरा खापा एवं दादाजी दरबार खंडवा से पधारी मंडलियों ने अखंड नाम संकीर्तन भजलो दादा जी का नाम भजलो हरिहर जी का नाम का जय घोष किया। इस दो दिवसीय आयोजन में संत गजानन गुणगान मंडल सच्चिदानंद सेवा समिति जय जय रघुवीर समर्थ मंडल एवं क्षत्रीय पवार समाज के तथा श्री दादाजी धूनी वालों के सभी भक्तों का सहयोग रहा गोपीचंद पवार एवं पवार परिवार ने सभी श्रद्धालु भक्त जनों के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here