छिंदवाड़ा। कमलनाथ और नकुलनाथ जनसेवा में पूरी तरह से असफल हो गए है। अपनी ही असफलता से घबराकर कमलनाथ और नकुलनाथ मेरे खिलाफ लगातार साजिश रच रहे है। षड्यंत्रकारी की सरंक्षण देकर उसे छुड़ाने का प्रयास यह सिध्द करता है कि कांग्रेस और उनके सर्मथक संगठनों की मानसिकता झूठे आरोप और षड्यंत्रकारियों को संरक्षण देने की है। यह कहना है संवदेनशील सांसद बंटी विवेक साहू का।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों चारगांव प्रहलाद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें कुछ व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया था। इस घटना की जानकारी लगते ही संवदेनशील सांसद बंटी विवेक साहू घायलों को देखने के लिए तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंच गए थे। जहां उन्हें जानकारी लगी थी कि उनके नाम का दुरूपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर कृष्णा सल्लाम के द्वारा वीडियो जारी करते हुए उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है। जिसका विरोध करते हुए सांसद बंटी विवेेक साहू ने तत्काल ही कोतवाली थाना पहुंचकर कृष्णा सल्लाम खिलाफ में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना करने के बाद अपराधियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अपराधि को छुड़ाने के लिए कांग्रेस नेता और उनके सर्मथक संगठन थाने पहुंचे हुए थे।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि वे लगातार छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के अंतिम छोरों में बसे गांव सहित अन्य दूरस्थ गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उसका मौके पर ही निराकरण कर रहे है। जो कि कमलनाथ और नकुलनाथ को पच नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षाे से जबसे वे चुनाव जीते है तब से ही कांग्रेस और उनके सर्मथक संगठनों द्वारा उनके खिलाफ में षडयंत्र रचा जा रहा है। कोई भी घटना होती है तो वे उसमें मेरा नाम लेते है। सांसद श्री साहू ने कहा कि अब वे यह सब सहन नहीं करेंगे। अब यदि आगे इस तरह की साजिश रची जाती है या उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जाता है तो वे उसके खिलाफ में कार्यवाही करने के लिए न्याय का सहारा लेंगे।
कांग्रेस के षड्यंत्रों से डरूँगा नहीं और जनसेवा की गति को तेज करूँगा – सांसद ने कहा कांग्रेस के नेता कितने ही षड्यंत्र कर लें , कितने ही झूठे आरोप लगायें , कितनी की गालियाँ बकें , में ग़रीब कल्याण और जनसेवा के मार्ग से हटने वाला नहीं हूँ छिंदवाड़ा पांडुरना के अपने परिजनों के बीच रहूँगा उनकी सेवा करते रहूँगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here