छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित गणेश मठ में श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के द्वारा 13 अप्रैल को श्री गणेश मठ का वार्षिकोत्सव व 14 अप्रैल को परमपूज्य बाबा महाराज जी का पुण्यतिथि दिवस का आयोजन किया जा रहा है। गणेश मठ बिछुआ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी ने बताया कि इस उपलक्ष्य में भव्य संत समागम आयोजित किया जा रहा है , जिसमें नर्मदा उपासक निराहारी संत अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज का आगमन होंगा। संत समागम में संत दादा गुरु धर्म प्रेमियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। साथ ही कार्यक्रम में अन्य साधु संत भी शामिल होंगे।  मंदिर समिति के द्वारा धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है। जिसमे 13 अप्रैल को दादा गुरु महाराज जी के दर्शन तथा प्रवचन होगा तथा ध्वजारोहण , महाभिषेक , ध्वजारोहण , महाप्रसादी भंडारा होगा , तो वहीं रात्रि में 9 बजे से श्री श्याम भजन संध्या में गायक ऋतिक नामदेव के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वही 14 अप्रैल को श्री गणेश पूजन , श्री बाबा महाराज जी की प्रतिमा का अभिषेक , कीर्तन तथा महाप्रसादी भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here