
ईमलीखेड़ा और इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भी जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य
छिंदवाड़ा- खेलों के प्रति विशेष रूचि रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में लगातार खेल गतिविधियों का संचालन किया जाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दोनों जिले के खिलाड़ियों को और भी बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद बंटी विवेक साहू ने 10 करोड़ 24 लाख 41 हजार की राशि से इमलीखेड़ा में बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर सहित अन्य खेल परिसरों की सौगात दिलाई है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से स्वीकृत राशि से छिंदवाड़ा में खेल परिसरों का विकास हो सकेंगा। सांसद के प्रयासों से ओलम्पिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में इनडोर बैडमिंटन हॉल के लिए 26 लाख की राशि मिली थी, इससे बैडमिंटन हॉल में शेष बचे हुए दो नग टेराफ्लेक्स (बेडमिंटन कोर्ट) लगा दिए गए है।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के 60 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है कि किसी स्थानीय सांसद के द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए करोड़ों की सौगात दिलाई जा रही है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से विगत दो वर्षों से छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में सांसद महाकुंभ और सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से हजारों खिलाड़ियों को अवसर देते हुए उनकी प्रतिभा को निखारा गया है। इसी का परिणाम है कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई मेडल और पुरस्कार जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे है।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के विशेष प्रयासों से ओलम्पिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में इनडोर बैडमिंटन हॉल के लिए 26 लाख की राशि मिली थी, इससे बैडमिंटन हॉल में शेष बचे हुए दो नग टेराफ्लेक्स सिंथेटिक कोर्ट लगा दिए गए है। यह जिले के खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस कोर्ट के लग जाने से खिलाड़ियों के खेल स्तर में तेजी से सुधार हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू ने इमलीखेड़ा में बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर सहित अन्य खेल परिसरों के लिए 10 करोड़ 24 लाख 41 हजार की सौगात दिलाई है। उक्त राशि से अब खेल परिसरों में खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।
जिला बैडमिंटन संघ ने माना सांसद का आभार
ओलम्पिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में इनडोर बैडमिंटन हॉल के लिए 26 लाख की राशि से दो नग टेराफ्लेक्स (बेडमिंटन कोर्ट) लगाए जाने पर जिला बैंडमिंटन संघ ने सांसद बंटी विवेक साहू और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में जिला बैंडमिंटन संघ के इंद्रजीत सिंह बैस, परमजीत सिंह विज, दारा जुनेजा, अभिषेक पाटनी, प्रियकांत जुनेजा, अनिल जैन, अंकित सोलंकी, जावेद खान, राकेश चौरसिया, तरूण विश्वकर्मा, अमित सोनी, जगदीश देशमुख, विनय सिंह चंदेल, महिमा यादव, अथर्व गुप्ता, कनिष्का विश्वकर्मा सहित खिलाड़ी और खेल प्रेमी शामिल है।
इन खेल परिसरों के लिए स्वीकृत हुई राशि
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के खिलाड़ियों को इमलीखेड़ा में बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर सहित अन्य खेल परिसरों की सौगात दिलाई है। जिसके तहत इमलीखेड़ा में 20 एकड़ आवंटित भूमि में 7 करोड़ 86 लाख की राशि से विभिन्न निर्माण कार्य होगे। इन्दिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम में टेबल टेनिस हॉल के उन्नयन के लिए 47 लाख और इन्दिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम के उन्नयन के लिए 87 लाख मिले है। इन्दिरा गांधी किक्रेट स्टेडियम में ही 35 लाख 41 हजार की राशि से इनडोर जिम का निर्माण किया जायेगा। ओलम्पिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में इनडोर बैडमिंटन हॉल के लिए 26 लाख की राशि मिली है, इससे बैडमिंटन हॉल में शेष बचे हुए दो नग टेराफ्लेक्स (बेडमिंटन कोर्ट) लगा दिए गए है, वही ओलम्पिक स्टेडियम में ही 43 लाख की लागत से ग्रॉस फील्ड का निर्माण किया जा रहा है।
दो फेजों में होगा निर्माण कार्य
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि ईमलीखेड़ा में आवंटित 20 एकड़ भूमि में 7 करोड़ 86 लाख की राशि से एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा। जिसके प्रथम फेज में एप्रोच रोड, प्रशासनिक भवन सहित इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बैडमिंटन, मल्टीपर्पज हॉल, योगा हॉल, टेबल टेनिस हॉल, फिटनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। वहीं द्वितीय फेज में 400 मी सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल, स्विमिंग पूल, कबड्डी कोट, खो-खो कोट, वॉलीबाल कोट, सिंथेटिक कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।







