छिंदवाड़ा – आज गुरुवार देर शाम नागपुर रोड पर सिमरिया मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां भंडारकुंड जा रही यात्री बस की सामने से आ रहे लहसुन से भरे ट्रक/पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में मृतकों की संख्या 10 , जिसमे 3 महिला , 6 पुरुष और एक बच्चा बताया जा रहा है, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 1 कि हालात गंभीर है जिसे नागपुर रेफर किया गया है।, जिसकी पुष्टि कलेक्टर हरेंद्र नारायण द्वारा भी की गई है।
बाईट- अभय सिन्हा डीन
इस घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हृदय विदारक बताया है। प्रभावित परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदनाएं व्यक्ति की हैं।परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है। मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।







