छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा जिले के तहसील छिंदवाड़ा के ग्राम नेर के उपलक्ष्य में श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार नेर के तत्वाधान में श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक यज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना प्रारंभ है | जिसमें श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार ग्राम नेर में विगत 12 वर्षों से दादाजी मंगलवार शनिवार दरबार भी लगते हैं |निरंतर फलाहार एवं दुगधाहार 52 साल का उपवास संकल्प पर रहकर माता की जवारे खिले के पलंग में अपने शरीर में धारण करते हुए साधनारत हैं | अपनी दिव्य साधना के माध्यम से वे असाध्य रोगों से पीड़ित भक्तों का उपचार कर माता की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण कराते हैं |

यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि में भक्तजनों द्वारा 52 मनोकामना कलशों की स्थापना की जाती है | इस वर्ष माता की विशेष कृपा से लोककल्याण एवं धर्मवृद्धि के पावन उद्देश्य से दिव्य नवरात्रि नवकुंडीय हवनात्मक यज्ञ एवं मनोकामना कलश स्थापना का आयोजन चल रहा है | जिसमें समस्त देशभर से आस्था की भक्ति में गूंजे भक्त हजारों की संख्या में मध्यप्रदेश आसपास के जिले छिंदवाड़ा, पांढुरना, नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर, ग्वालियर, सहित अन्य प्रदेश जैसे उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड दिल्ली राजस्थान छत्तीसगढ़ सहित एवं समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी भक्त श्रद्धालुजन के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हैं | महायज्ञ में पं.परशुराम जी मिश्रा शास्त्री, पं.निशांत कृष्ण जी मिश्रा शास्त्री, पं.प्रशांत जी मिश्रा शास्त्री, अन्य विद्वान आचार्य रह रहे हैं |

यज्ञ एवं देवीपूजन (सहस्त्राच॔न) प्रातः सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक शुभ यज्ञ बेला दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक,जिसमें आहुतियां दी जा रही है | दिनांक: 28 मार्च 2026 दिन-शनिवार को यज्ञ समापन जबारे विसर्जन एवं भंडारा महाप्रसाद में देशभर से मध्यप्रदेश सहित समस्त जिलेवासी छिंदवाड़ा,पांढुर्णा, समस्त ग्रामवासी:- नेर, लखड़ाई जम्होड़ी, जमुनिया, बनगांव सहित क्षेत्रवासी भक्त श्रद्धालुजन आप सभी सह परिवार सादर आमंत्रित हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here