छिन्दवाड़ा खबर मध्य्प्रदेश डेस्क।। महाकौशल के गिने जुने जिले में छिन्दवाड़ा भी शामिल है जहाँ पर थायराइड जैसी गंभीर बीमारी की सफल सर्जरी हो जाती है छिन्दवाड़ा के सर्जन डॉ मनन गोगिया अब तक 250 से ऊपर के मरीजो का सफल सर्जरी कर चुके है । हाल ही में
छिन्दवाड़ा के परासिया रोड स्थित क्लेरिस हॉस्पिटल में एक मरीज के थायराइड के ऑपरेशन के बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है इस पर कलेरिस हॉस्पिटल के संचालक dr मनन गोगिया ने अपने ऊपर लगे आरोप को सिरे से नकारते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि उनके तरफ से कोई लापरवाही नही बरती गई है मनन गोगिया ने दस्तावेजो व इस मामले पर पूरी डिटेल के साथ पूरी बात रखी ।

उनका कहना है कि मरीज का थायराइड ऑपरेशन जटिल था और आपरेशन की प्रक्रिया आधुनिक तकनीक और सावधानी के साथ की गई थी । उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन से पहले परिजनों से लिखित सहमति ली गई थी और मरीज को पर्याप्त आराम की जरूरत थी, लेकिन परिजन जल्दबाजी में मरीज को दूसरे अस्पताल ले गए।
लेकिन सवाल ये उठता है कि यदि श्वास नली कट गई है तो मरीज जीवित कैसे है ?
क्लेरिस हॉस्पिटल में 7 दिन जब वो एडमिट रहा तो कोई दिक्कत क्यों नही आई ?
हमीदिया हॉस्पिटल में दोबारा आपरेशन क्यों और उसी के बाद दिक्कत क्यों ?
ये सब जांच का विषय है ।
देखे डॉ मनन गोगिया का वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here