छिंदवाड़ा। आरोग्य हॉस्पिटल में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है, जहां मेजर हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज बदरुल अहमद को समय पर इलाज देकर नई जिंदगी दी गई।
जानकारी के अनुसार, बदरुल अहमद को गंभीर हालत में अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के स्टाफ ने बिना देरी किए उन्हें तुरंत भर्ती किया और आवश्यक जांच के बाद रात करीब 2:00 बजे ही उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।
इस जटिल प्रक्रिया को डॉक्टर प्रियदर्शन आर. हांडे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उपचार के दौरान अस्पताल के संचालक दीपक खंडेलवाल, प्रबंधक रोहित अग्निहोत्री सहित पूरे स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
समय पर मिले उपचार और टीमवर्क की बदौलत मरीज की जान बचाई जा सकी। खास बात यह रही कि ईद के मौके पर मरीज को नई जिंदगी का तोहफा मिला और वे स्वस्थ होकर हंसी-खुशी अपने घर लौट गए।







