छिंदवाड़ा- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) छिंदवाड़ा द्वारा आज इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह को अध्यक्ष, डॉ. हेमंत अहिरवार को सचिव तथा डॉ. निर्मल ठाकुर को कोषाध्यक्ष (Treasurer) की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीनों चिकित्सकों के नेतृत्व में IMA छिंदवाड़ा को नई दिशा मिलने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देशभर के चिकित्सकों का प्रमुख संगठन है, जो डॉक्टरों के हितों के संरक्षण, चिकित्सा क्षेत्र में आपसी समन्वय और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कार्य करता है।
कार्यक्रम में चिकित्सकों के बीच एकजुटता, सहयोग और चिकित्सा जगत के विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में IMA छिंदवाड़ा द्वारा चिकित्सकों के हितों एवं चिकित्सा सेवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किए जाने की अपेक्षा है।