बी बी सी कॉलोनी, चंदनगांव छिंदवाड़ा में हरियाली तीज का कार्यक्रम कॉलोनी की महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहन , सोलह श्रृंगार कर हाथों में मेहंदी रचा कर और पारंपरिक लोकगीत गाकर झूला झूलते हुए माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा कर हरियाली तीज के कार्यक्रम को मनाया। इस दौरान महिलाओं के समूह द्वारा गेम खेलना , गाना गाने तथा नृत्य भी किया गया ।
यह त्योहार माता पार्वती की 108 वर्षों की कठोर तपस्या और उनका भगवान शिव से मिलन को याद कर मनाया जाता है।