छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस ने हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले लोगों को अपने जाल में फंसाते और बाद में दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे रकम की मांग करते थे। पुलिस के अनुसार , एक मामले में इन आरोपियों ने करीब पांच लाख रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अपराधियों तक पहुंचने के लिए जानकारी जुटाई।
पुलिस जांच के दौरान गिरोह से जुड़े जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों पर सामाजिक प्रतिष्ठा और कानूनी कार्रवाई का डर डालकर रकम वसूलने का प्रयास किया जाता था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने किस तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और इससे जुड़ी जानकारी तथा अब तक कितने लोग इस गिरोह के शिकार हुए है ये पता लगाया जायेगा।











