ताल पिपरिया में उमड़ा जनसैलाब : 101 पौधों के रोपण के साथ लिया हरियाली और नशामुक्ति का संकल्प

छिंदवाड़ा – वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा “एक गाँव – एक हरित अभियान” के अंतर्गत रविवार, 26 जुलाई को ग्राम ताल पिपरिया (सांवरी) में पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग से भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूरे गाँव में लगभग 101 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।


फाउंडेशन के संस्थापक रविकांत अहिरवार ने बताया कि इस वर्ष संस्था का संकल्प है कि 10 गाँवों में जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ प्रत्येक घर के सामने “हर घर – एक पौधा” अभियान के तहत फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित परिवार को सौंपी जाएगी। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने का जनआंदोलन है।
कार्यक्रम में ग्राम ताल पिपरिया के समाजसेवियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर नंदकिशोर पवार, रामनाथ पवार, टेकचंद पवार, जान राव पवार, भैयालाल पवार, केशव टेकाम, जगदीश पवार, सहित ग्राम के अनेक सामाजिक, व फॉरेस्ट अधिकारी शिव प्रसाद भलावी, पीयूष बेले एवं ग्रामीणों ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


कार्यक्रम में वीर मेमोरियल फाउंडेशन के वरिष्ठ समाजसेवी कामता प्रसाद अहिरवार, हजारीलाल सोनी, रमेश सूर्यवंशी, विक्रांत अहिरवार, नरेंद्र सोनारे, राजा कुरैशी एवं राजाराम बरखे युव अहिरवार, अनिता रघुवंशी, रानी कुरैशी, कविता अहिरवार, श्वेता अहिरवार, सपना सहारे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पौधारोपण के साथ-साथ “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गयावीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा सभी उपस्थित ग्रामीणों, समाजसेवियों एवं युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा शासन द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया


गाँव में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएँ एवं बच्चे उपस्थित रहे। पूरे गाँव का उत्साह इस बात का प्रमाण था कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के ऐसे अभियानों को समाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here