छिंदवाड़ा- जानी-मानी आध्यात्मिक वक्ता, प्रेरणादायी मार्गदर्शक एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पूज्य साध्वी सरस्वती जी का छिंदवाड़ा में जय हो फाउंडेशन द्वारा भव्य सम्मान किया गया।

समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आध्यात्मिक जागरण एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें “Global Youth Women Icon 2026” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट मानवीय सेवा कार्यों, प्रेरणादायी नेतृत्व, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जय हो फाउंडेशन एवं आर एन पी ग्रुप के संस्थापक तरुण तिवारी ने पूज्य साध्वी सरस्वती जी का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पूज्य साध्वी सरस्वती जी का व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार, सेवा भाव और आध्यात्मिक दृष्टि आज की युवा पीढ़ी को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

तरुण तिवारी ने कहा कि साध्वी सरस्वती जी ने न केवल आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाया है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, मानव सेवा और नैतिक मूल्यों के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस अवसर पर जयहों फाउंडेशन की एडवोकेट कीर्ति तिवारी, एडवोकेट अर्पणा मिश्रा, विजय मते, राम चंदेरे एवं शुभम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पूज्य साध्वी सरस्वती जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, सम्मान और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा।

जय हो फाउंडेशन ने इस अवसर पर कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का सम्मान कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा और संस्कारों का संदेश देती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here