छिंदवाड़ा, चौरई – वन परिक्षेत्र चौरई के ग्राम सागर(कुंडा) में काले हिरण का मांस काटते तीन लोगों को पकड़ा गया है एवं एक फरार है। जानकारी में बताया गया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कुछ लोगों ने सागर (कुंडा) पर खेत में काले हिरण का शिकार किया था जिसकी सूचना रेंजर वंदना पाल तो पड़ी तत्पश्चात टीम गठित कर मौके पर पहुंचे तो आरोपी राधेश्याम पिता श्रीराम यादव, सुमेरी पिता रामशेकर यादव,रत्नेश पिता केशराम यादव द्वारा मांस काटा जा रहा था। जिसके पश्चात सभी पर कागजी कार्रवाई करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है एवं अन्य एक आरोपी फरार है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्व भूमिका
रेंजर वंदना पाल, डिप्टी रेंजर अरुण सेंगर, रवि वर्मा,वनरक्षक मनीष जैन, सुनील यादव, जितेंद्र राजपूत, आशीष शुक्ला आदि की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here