छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा शहर में चार बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। बहुत तेज आंधी चली जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। दरअसल तेज हवा के कारण पानी की टँकी उड़ गई और एक मजदूर पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिचरा बाजार स्थित डॉक्टर बिंद्रा के अस्पताल के पास बन रहे निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के ऊपर रखी 5 हजार लीटर की टँकी नीचे बैठे एक मजदूर पर जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मजदूर पातालेश्वर क्षेत्र का आशीष पिता तेजीलाल यादव बताया जा रहा है। फिलहाल निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स बजाज परिवार का बताया जा रहा है। यहां सुरक्षा के इंतजाम पर भी सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here