छिंदवाड़ा।। जिले के इतिहास में संगीत में पहली बार एक गौरव पूर्ण पल का एहसास आप सभी को होने वाला है जैसा कि आप जानते ही हैं छिंदवाड़ा जिले के मशहूर गायक कुंवर विश्वेश चंदेल के द्वारा अभी तक कई म्यूजिक कंपनी के साथ अपनी आवाज़ में भजन रिलीज किए गए हैं जिनमें मुख्य हैं T series, Shemaroo, Wings, Planet 9, Sundarani इसके साथ ही कई अन्य कंपनियों के साथ इनके भजनों और मंत्रों की रिकॉर्डिंग हो चुकी है जो आने वाले समय में हमारे सामने होगी।
लेकिन इस बार कुंवर विश्वेश ने बॉलीवुड की ख्यातनाम सिंगर मैलोडी क्वीन साधना सरगम के साथ एक रोमेंटिक गीत में अपनी आवाज़ देकर जिले का नाम रौशन किया है। इस रोमेंटिक गीत दिल नहीं लगदा… का संगीत अभी तक 6500 से अधिक गीतों में अपना संगीत दे चुके संगीत निर्देशक संजयराज गौरीनंदन ने तैयार किया है और इसे लिखा है कौसर नाज़ ने। हम आपको बता दे कि साधना सरगम 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने दिए है और इनका म्यूजिक की दुनिया में बड़ा नाम है कुंवर विश्वेष का उनके साथ एल्बम आना उनको एक ऊंची उड़ान देता है । मूल रूप से छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में रहने वाले कुंवर विश्वेश ने उस मिथक को तोड़ दिया है कि यदि आपको संगीत की दुनिया में बड़े सितारों के साथ काम करना है तो आपको मुंबई में ही रहना होगा।
हमसे अपने दिल की बात साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि अपने अभीष्ट पर अपने भगवान पर आपको भरोसा है और आपका रियाज पक्का है तो मंज़िल एक ना एक दिन जरूर आपके कदमों में होगी बस ये ध्यान रखें कि जरूरी है केवल निरंतरता। आपको अपने प्रयासों को निरंतर करते रहना होगा ।
आपको बता दें कि हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर कुंवर विश्वेश के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के परम भक्त अंजनि सुत हनुमान जी पर 3 भजन रिलीज किए गए थे जिनके लिए कई स्थानों पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कई अन्य प्लेटफार्म पर उनके भजन जल्द रिलीज होने वाले हैं जिनके लिए खबर मध्यप्रदेश की टीम उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दे रहे हैं।







