शहीद मेजर अमित ठेंगे चौक में सुना गया केंद्रीय बजट कार्यक्रम

छिंदवाड़ा – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026- 27 का बजट विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है। बजट में गरीबों,युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। यह बजट विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आर्थिक प्रगति को बढ़ाना, जन सामान्य की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास बजट की मुख्य विशेषता है।जारी विज्ञप्ति से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने केंद्रीय बजट की प्रशंसा की।

           भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने आगे कहा कि बजट में इनकम टैक्स में छोटे करदाताओं के लिए प्रक्रिया आसान करने की व्यवस्था है।भारत को बायोफार्मा हब बनाया जाएगा। क्लिनिकल ट्रायल स्थलों का भी विकास होगा। केंद्रीय बजट में केयर इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान देने के प्रावधान किए गए हैं। इससे बुजुर्गों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था होगी। गंभीर बीमारियों की दवाऐं भी सस्ती होंगी, जिससे सभी वर्गों को राहत मिलेगी।केंद्रीय बजट में विनिर्माण क्षेत्रों का रणनीतिक विकास करने को प्राथमिकता दी गई है, इससे भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट और एआई के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त गाइड उपलब्ध कराने की व्यवस्था से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। पुरातत्व की दृष्टि से संरक्षित स्थलों को खोलने के निर्णय से देश-विदेश के लोग हमारी समृद्ध प्राचीन विरासत से परिचित और प्रेरित होंगे।
उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों को टैक्स में दी गई राहत से वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में भारत का महत्व बढ़ेगा।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 का तीसरा बजट सबका साथ- सबका विकास की भावना के अनुरूप है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि  यह बजट विश्वास पर आधारित विकास का बजट है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का बजट है।यह बजट आने वाले अगले 10 वर्षों में भारत किस दिशा में आगे बढ़ेगा, उसे तय करने वाला बजट है।  यदि भारत को दुनिया के नक्शे पर अग्रणी बनना है, तो हमें उन सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा जहां आज अमेरिका और चीन आगे हैं।इस बजट में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है जिनसे भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सके।चाहे रियल एस्टेट की बात हो या चिप मैन्युफैक्चरिंग, हर क्षेत्र में भारत में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

बहुत प्रशंसनीय है केंद्रीय बजट – विक्रम अहाके

         महापौर विक्रम अहाके ने भी केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में दुनिया के केवल दो–तीन देशों का दबदबा है, उन रणनीतिक उत्पादों के निर्माण पर भारत में विशेष ध्यान दिया गया है। भारत में लॉजिस्टिक्स लागत अधिक होने के कारण एक्सपोर्ट प्रभावित होता है । इस बजट में पहली बार अलग मालगाड़ी कॉरिडोर बनाने की बात की गई है, जिससे लॉजिस्टिक्स खर्च कम होगा।लॉजिस्टिक्स लागत कम होने से भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता चीन के मुकाबले मजबूत होगी। युवा और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। टैक्सपेयरों को राहत देते हुए सजा की जगह नाममात्र की पेनल्टी का प्रावधान किया गया है।यह बजट डर से मुक्त टैक्स व्यवस्था की ओर एक बड़ा कदम है।
     
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं केंद्रीय बजट टोली के जिला संयोजक विजय पाण्डेय ने कहा कि मेरा मानना है कि यह बजट हर वर्ग को राहत देने वाला बजट है।चाहे किसान, युवा, महिला, उद्योगपति या व्यवसायी, सभी के लिए इस बजट में कुछ न कुछ सकारात्मक प्रावधान किए गए हैं।कुल मिलाकर यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

अमित ठेंगे चौक में हुआ बजट श्रवण कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 फरवरी को सुबह 10 बजे शहीद मेजर अमित ठेंगे चौक पर बजट श्रवण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। जिसमें केंद्रीय बजट के सीधे प्रसारण को सुना व देखा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव , विशेष अतिथि के रूप में महापौर विक्रम अहाके जी उपस्थित रहे। श्रवण कार्यक्रम में भाजपा के इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश उईके, जिला उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय बजट सत्र की जिला टोली सहसंयोजक अजय सक्सेना, भारत घई, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, विजेन्द्र चौहान, नीरज भारद्वाज, अशोक संचेती, राहुल शर्मा, डॉ. कृष्णा हरजानी, भारती साहू, आरती खण्डेलवाल, रेखा श्रीवास्तव, दिवाकर सदारंग, अभिलाष गोहर, प्रमोद शर्मा, लोकेश डेहरिया, संजीव रंगू यादव,  रोशन सिंगनापुरे, कुबेर सूर्यवंशी, यमन साहू, राहुल शर्मा, राकेश माइकल पहाड़े, राजकुमार बघेल, मनीष निर्मलकर, लवकेश यादव सहित जिला पदाधिकारी ,कार्यकर्ता जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार , यूट्यूबर, ब्रॉडकास्टर, आमजन  उपस्थित रहें।

मंडल स्तर पर भी हुए कार्यक्रम

केंद्रीय बजट से संबंधित कार्यक्रम आज प्रत्येक मंडल स्तर पर सार्वजनिक रूप से केन्द्रीय बजट  का  सीधा श्रवण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और जनता भी शामिल रही।प्रत्येक मंडल स्तर पर आज 1 फरवरी से 15 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here