सांसद आज से बजट सत्र और असम के प्रवास पर रहेंगे

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू आज एक फरवरी से 6 फरवरी तक बजट सत्र के साथ ही असम के प्रवास पर रहेंगे। संसद का बजट सत्र संसद भवन दिल्ली में चल रहा है, जिसमें आज एक फरवरी को बजट पेश किया जायेगा। इस दौरान सांसद साहू संसद भवन में बजट पेश होने के दौरान मौजूद रहेंगे। सांसद साहू 2 फरवरी से 5 फरवरी तक असम के प्रवास पर रहेंगे एवं 6 फरवरी को दिल्ली पहुंचकर बजट सत्र में शामिल होंगे। वे 7 और 8 फरवरी को छिंदवाड़ा में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सांसद बंटी विवेक साहू को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें असम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए विधानसभा चुनाव की जबावदारी सौंपी है। जिसके तहत सांसद श्री साहू 2 फरवरी से 5 फरवरी तक असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 2 फरवरी को दोपहर में 2 बजे बैठालंगसो में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, यहां से वे डोनकामुकाम पहुंचकर वहां पर शाम 4ः30 बजे भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक के बाद सांसद हाफलोंग के लिए प्रस्थान करके हाफलोंग में रात्रि विश्राम करेंगे।
सांसद साहू 3 फरवरी को हाफलोंग में सुबह 10 बजे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे दोपहर में दिफू के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम को दिफू पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। सांसद साहू 4 फरवरी को बोकाजन पहुंचकर सुबह 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक लेने के बाद वे दिफू के लिए रवाना होंगे। दिफू में वे दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे एवं रात्रि विश्राम दिफू में ही करेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू 5 फरवरी को सुबह 9 बजे दिफू से प्रस्थान कर डोकमोका पहुंचेंगे यहां वे हावड़ाघाट में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे एवं दोपहर में डोकामोका से प्रस्थान कर शाम को गुवाहाटी पहुंचेंगे। सांसद साहू गुवाहाटी से प्रस्थान कर दिल्ली पहुंचेंगे जहां वे 6 फरवरी को बजट सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद वे 7 एवं 8 फरवरी को छिंदवाड़ा में रहेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here