छिन्दवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गत दिनों प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी। जिसमें सागर सांसद लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया हैं। उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार की शाम को उनसे मुलाकात करते हुए उन्हें भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस दौरान सांसद साहू ने प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़ें से छिन्दवाड़ा से सागर नई रेल लाईन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। वहीं इस नई रेल लाईन को लेकर मिलकर प्रयास करने के संबंध में बात हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, लीला बजोलिया, रमाकांत पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, पिछला वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जागेन्द्र अल्डक, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष पटेल, रोगी कल्याण समिति के सदस्य चंद्रकुमार चंदू जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अलकेश लांबा, अनिल गोयल, पप्पू ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here