छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा के विवेकानंद बस्ती,महाकाल बस्ती तथा लहगडुआ बस्ती में विशाल संख्या में पथ संचलन संपन्न हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छिंदवाड़ा नगर की विवेकानंद बस्ती में विजयदशमी पर्व पर विशाल पथ संचलन का आयोजन रविवार को दोपहर 3 बजे से विवेकानंद बस्ती में स्थित उद्यान से किया गया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा नगर की विवेकानंद बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्ती के 100 से भी अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित रूप से घोष की धुन के साथ संचलन में भाग लिया। पथ संचलन विवेकानंद कॉलोनी, कोलाढाना, पुराना नागपुर नाका, चित्रकूट कॉम्प्लेक्स, बडवन, गुरैया रोड, आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस संघ स्थल विवेकानंद बस्ती पर आकर संपन्न हुआ। संचलन के मार्ग में समाज के नागरिकों माताओं बहनों ने पुष्पवर्षा एवं अभिनंदन कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग प्राध्यापक कार्य प्रमुख सीताराम शर्मा, प्राध्यापक, शासकीय कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में संघ के शताब्दी वर्ष (1925–2025) के अवसर पर संघ की 100 वर्षों की गौरवमयी यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि संघ ने बीते एक शताब्दी में हिंदू समाज के संगठन, राष्ट्र निर्माण एवं संस्कार युक्त समाज व्यवस्था के लिए निरंतर संघर्ष एवं कार्य किया है। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में समाज परिवर्तन के लिए प्रस्तावित पाँच प्रमुख परिवर्तनों —परिवार प्रबोधन ,पर्यावरण संरक्षण , सामाजिक समरसता,स्वदेशी, और नागरिक कर्त्तव्यों के बोध पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अभियंता मंचित राव महोबिया तथा नगर कार्यवाह छिंदवाड़ा धनंजय उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों द्वारा अमृत वचन, सुभाषित, एकल गीत तथा सामूहिक गीत का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ स्वयंसेवक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक तथा मातृशक्ति भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना के पश्चात हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here