छिंदवाड़ा।। छिंदवाड़ा की पावन धरा पर एक बार पुनः आध्यात्मिक चेतना का दिव्य संगम होने जा रहा है। विश्व विख्यात आध्यात्मिक संस्था दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, सर्वश्री आशुतोष जी महाराज जी के शिष्यों एवं शिष्याओं द्वारा 25 मार्च से 29 मार्च 2026 तक ‘भगवान शिव आराधन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।*
✨ थीम: ‘शवत्व से शिवत्व की ओर’
यह पंच-दिवसीय सत्संग समागम श्री दादा जी धूनी वाले प्रांगण, मते कॉलोनी, छिंदवाड़ा में प्रतिदिन दोपहर 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आयोजित होगा।
भव्य मंगल कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
मुख्य कार्यक्रम से पूर्व 24 मार्च 2026, प्रातः 10:00 बजे, मते कॉलोनी से एक भव्य ‘मंगल कलश यात्रा’ निकाली जाएगी।
सैकड़ों महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण करेंगी। यह दृश्य भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और भक्ति की अद्भुत छटा प्रस्तुत करेगा।अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत संगम*
इस शिव आराधन में भगवान शिव के जीवन प्रसंगों के माध्यम से उनके गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विवेचन किया जाएगा।
भजनों की मधुर प्रस्तुतियों के साथ यह संदेश दिया जाएगा कि शिव भक्ति के माध्यम से व्यक्ति अपने अंतर्मन के देवत्व को जागृत कर सकता है तथा अशांत जीवन में स्थायी शांति और आनंद का अनुभव कर सकता है।
यह कार्यक्रम छिंदवाड़ा वासियों के लिए भक्ति, ध्यान और ज्ञान का एक दुर्लभ एवं दिव्य अवसर है।
जय हो फाउंडेशन, छिंदवाड़ा द्वारा समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार इस आध्यात्मिक उत्सव में सहभागिता की विनम्र अपील की है।







