छिंदवाड़ा। नगर निगम छिंदवाड़ा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर खत्म हो गई है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से आज शुक्रवार 6 फरवरी से शहर में सफाई का कार्य नियमित रूप से जारी हो जायेगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू से फोन के माध्यम से चर्चा करते हुए नगर निगम कमिश्नर की सांसद श्री साहू से बात भी करवाई थी। साथ ही सांसद बंटी विवेक साहू ने असम विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान ही गुरूवार को असम से ही विडियो कॉलिंग के माध्यम से नगर निगम के कर्मचारियों से बात करते हुए उन्हें छिंदवाड़ा लौटते ही उनकी समस्या का शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन दिया था। सांसद बंटी विवेक साहू के आश्वासन के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ के माध्यम से जारी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो जाने से आज 6 फरवरी से छिंदवाड़ा शहर में सफाई का कार्य नियमित रूप से जारी हो जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here