सांसद ने रक्षाबंधन के अवसर पर कुसमेली टेकडी में, शहीद विक्की पहाड़े के घर और मुस्लिम महिलाओं के घर में भी पहुंचकर बंधवाई राखी
छिंदवाड़ा। बहनों से मिले आर्शीवाद से मुझे काम करने की उर्जा और संबल मिलता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहनों का लखपति बनाने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करते हुए उन्होंने आज लाखों बहनों को लखपति बना दिया है। आगामी वर्षों मे यह संख्या निरंतर बढ़ती जायेगी। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। जो कि अपने घरेलू कामकाज के साथ ही परिवार चलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के व्दारा भी लाडली बहना के माध्यम से लाखों बहनो को प्रतिमाह करोड़ो रूपये की सहायता राशि दी जा रही है जिससे महिलाओं को संबल मिल रहा है।
यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षा बंधन के अवसर पर वार्ड नंबर 16 कुसमेली टेकड़ी मे आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में कही। इस दौरान सांसद जी ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनका आर्शीवाद भी लिया। वही सांसद शहीद विक्की पहाड़े के निवास स्थान भी पहुंचे जहां उन्होंने शहीद विक्की पहाडे़ की धर्मपत्नी एवं बहनों से राखी बंधवाई। वही सांसद ने मुस्लिम बहनों के घर में भी पहुंचकर राखी बंधवाते हुए उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान कुसमेली टेकड़ी सहित अन्य जगहों पर सांसद ने बहनों से राखी बंधवाकर उनका आर्शीवाद लेते हुए सगुन के तौर पर उन्हें उपहार भी दिए। कार्यक्रम मे पहुंचे सांसद श्री साहू ने सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। रक्षाबंधन के अवसर पर सांसद कार्यालय पहुंचकर दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर ने सांसद बंटी विवेक साहू को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया।

मुस्लिम बहनों ने माना प्रधानमंत्री का आभार

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुश्री शबनम खान के निवास स्थान पर पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने मुस्लिम बहनों से राखी बंधवा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का नारा देकर उसे चरितार्थ करने वाले संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीति से छुटकारा दिलाया है। इस दौरान बहनों ने तीन तलाक कानून को लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए सांसद बंटी विवेक साहू को राखी बांधते हुए स्नेहिल आर्शीवाद दिया।
सांसद ने मंच पर दिया महिलाओं को सम्मान

रक्षाबंधन के अवसर पर कुसमेली टेकड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मंच पर प्रमुख पंक्ति में प्रमुख महिलाओं को बिठाते हुए उन्हें सम्मान दिया। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले पुलिस कर्मी महिलाओं, महिला वकिलों, महिला डॉक्टरों, महिला शिक्षिकाओं सहित अन्य प्रमुख महिलाओं से सर्वप्रथम राखी बंधवाकर उनका आर्शीवाद लिया। इसके बाद सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम मे उपस्थित सैकड़ो महिलाओं से राखी बंधवाते हुए उनका भी आर्शीवाद प्राप्त किया।
सांसद ने शहीद विक्की पहाड़े को श्रृध्दांजली देकर बहनों से बंधवाई राखी
रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सांसद बंटी विवेक साहू ने वीर सैनिक अमर शहीद विक्की पहाड़े के निवास पर जाकर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्हें ने शहीद की धर्मपत्नी और उनकी बहनों से राखी बंधवाते हुए उनका आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में नतमस्तक होकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है।
सांसद ने ब्रह्मकुमारी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर लिया उनका आशीर्वाद

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान सांसद ने ब्रह्माकुमारी बहनों से कहा कि समाज सेवा और वैदिक संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने में ब्रह्माकुमारी बहनों का योगदान अतुलनीय है। भाई बहन का रिश्ता एक भावभीना अहसास जगाता है। रक्षा बंधन का पर्व इसी रिश्ते की पवित्रता का प्रतीक है। भैया बहना का रिश्ता जीवन के विविध उतार चढ़ाव से गुजरते हुए भी एक बहुत गहरे अहसास के साथ हमेशा ताजा तरीन और जीवंत बना रहता है।
कुसमेली टेकड़ी के कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कुसमेली टेकडी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, पार्षद दयाप्रसाद वाडिवा, राजू बघेल, अमित माहोरे, मनोज कुशवाह, चन्द्रभान देवरे, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गरीमा दामोदर, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, जीत सिंह रघुवंशी, रिजवान कुरैशी, दिनेशकांत मालवीय, मनोज कनौजिया, ओम चौरसिया, पंकज पाटनी, ब्रजेश पटेल, विनोद पटेल, अजय चौधरी, विवेक चौहान, विकास वर्मा, बंसत धुर्वे, माया बंदेवार, कुसुम चौरे, अलका शुक्ला, अमिता बरैया, सुधीर विश्वकर्मा, दीपक कुर्मी, आशीष बरैया, रीना देशमुख, नरेन्द्र माहोरे, शरद बैंडे, लक्की पाल, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, अंकित सोलंकी, अंकित तिवारी, समीर उइके, राम वानखेड़े, रीतेश साहू, बलवान चौरिया, दीपेश साहू सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







