छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ जिला भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के 19 साल के पोलवाल्टर देव कुमार मीणा की सराहना करते हुए कहा कि, देव कुमार ने साबित किया है कि भारत का खेल भविष्य बेहद प्रतिभावान पीढ़ी के हाथों में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों ने हमें यह भी दिखाया है कि कभी हार न मानने वाले ‘जीतते’ जरूर हैं। ‘कम्फर्ट’ के साथ कोई ‘चैम्पियन” नहीं बनता। मन की बात का श्रवण करने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम द्वारा देश के लोगों में जन चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के हर एपिसोड में कुछ नया होता है जो सभी के लिए प्रेरणादायी होता है। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम नई ऊर्जा का संचार करता है और समाजोत्थान के काम करने की प्रेरणा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुउद्देशी, जनचेतना वाला मन की बात कार्यक्रम जिले के सभी बूथों पर सुना गया है। जिले के वरिष्ठ नेतागण बूथ स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं जो इस कार्यक्रम की व्यापकता को बताता है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ वरिष्ठ नेता विजय पांडे, अजय सक्सेना, संजय पटेल, श्रीमती गरिमा दामोदर, शंटी बेदी, अलकेश लाम्बा, अनिल गुप्ता, संदीप सिंह चौहान, विक्रम सोनी, इन्द्रजीत सिंह बैस, अनीष पटेल, श्रद्धा जैन, वंदना विश्वकर्मा, अमिता बरैया, पंडित मनीष तिवारी, पं. राजेश द्विवेदी, पं. सुनील तिवारी, पं. सुरेन्द्र शर्मा, मनोज मिश्रा, रामशंकर वाजपेयी, दिन्शू यादव, मनोज चौरे, राहुल बंटी उईके, विजेन्द्र चौहान, कृपाशंकर सूर्यवंशी, राकेश माइकल पहाड़े, अलकेश साव, संदीप रघुवंशी, दिव्यकांत यादव, मंजीत सिंह बेदी, इन्द्रजीत पटेल, सूरज पटेल, विजय नामदेव, विक्रम शक्रवार, शैलेन्द्र मालवी सहित बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश संत पुजारी संघ के पदाधिकारियों, सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।







