छिदवाड़ा – छिंदवाड़ा शहर में अवैध शराब की बिक्री और सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में प्रस्तावित सद्धद्धि यज्ञ से पहले रविवार को राजनगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में पुलिस बल अचानक पहुंच गया। पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख रास्तों पर पहरा जमा लिया और गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा के निवास के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी।
बताया गया कि पूर्णिमा वर्मा द्वारा शहर के फव्वारा चौक पर सदबुद्धि यज्ञ आयोजित किया जाना था| आयोजन से पहले ही पुलिस बल उनके निवास पर पहुंच गया और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया|
आसपास के रास्तों पर पुलिस की मौजूदगी के चलते समर्थकों और अन्य लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही|
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा ।










