छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में आशय जैन को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में आयोजित होने वाली विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में आशय जैन मौजूद रहकर सांसद बंटी विवेक साहू का प्रतिनिधित्व करेंगे। आशय जैन की नियुक्ति पर दिव्यांगजनों के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।











