छिंदवाड़ा – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की सहमति पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने गोपाल यदुवंशी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

नवदायित्व मिलने के बाद गोपाल यदुवंशी ने भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गोपाल यदुवंशी का मिठाई खिलाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि पार्टी संगठन ने गोपाल यदुवंशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि वे पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक मजबूत करते हुए संगठन की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

गोपाल यदुवंशी ने नवीन दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पवन पाटीदार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश उइके, विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्रीभारत घई,  दिन्शु यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा धर्मेन्द्र मिगलानी, अभिलाष गोहर, संदीप सिंह चौहान, दीपक कोल्हे,  बंटी परिहार, राकेश माइकल पहाड़े, जुगल यादव, संदीप बघेल, यमन साहू, कुबेर सूर्यवंशी, अतुल सराठे, केशव पटवा,  विजय नामदेव,  अभिषेक परतेती, कमलेश ठाकरे, .सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।