छिंदवाड़ा- । जिले के सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में आए समस्त सदस्यों की मांग पर शिक्षकों की छात्रहित में होने वाली गतिविधियों को देखते हुए भवन की घोषणा की गई थी जिसे आज भवन के रूप में सांसद निधि द्वारा स्थान व यथोचित राशि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान घोषणा की पूर्ति की गई । जल्द ही भवन बनकर तैयार होगा जहां शिक्षक बैठकर पूर्ण करेंगे वह छात्रहित में गतिविधियां पूर्ण कर सकेंगे विदित हो कि अभी तक शासकीय शिक्षको के लिए कोई भी भवन उपलब्ध नहीं है जिसके कारण में पार्क इत्यादि में बैठकर अपना कार्यों को करते हैं तथा साथ ही राजीक कुरैशी ने बताया कि छिंदवाड़ा के शिक्षक व संगीतकार राजेश जैन द्वारा गाया गया जनगणना गीत पूरे भारत में वायरल हुआ । इसके पोस्टर व वीडियो का विमोचन सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया तथा राजेश जैन को सांसद जी ने बहुत-बहुत बधाइयां दी इस अवसर पर सतीश पवार राजीक कुरेशी, हेमंत नंदेकर रोहित टेकरे, समसुन निशा कुरैशी हीरालाल चौरे महेंद्र विश्वकर्मा, त्रिवेंद्र चंद्रवंशी महेश पहाडे, सरोज वर्मा, ज्योति सिठुनिया मोहनीश बुनकर, योगेश चरपे संतोष वास्निक, सीमा धुर्वे, राजेश धुर्वे सरोज वर्मा, कमल किशोर साहू अर्पना शाह, सुधा ठाकुर अनीता पिपले, संजय चोरिया ओमप्रकाश जांघेलां मनोज पटेल आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस बहु प्रतीक्षित मांग के साक्षी बने पूरा अध्यापक शिक्षक संवर्ग सांसद महोदय कि इस उदारता की प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है आपका यह उपहार शिक्षा जगत में बहु उपयोगी सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here