छिंदवाड़ा – बजरंग दल द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं बाहरी व्यक्तियों की सघन जांच की मांग को लेकर CSP साहब को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में पहलगाम और मुंबई जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय रहते कड़े कदम उठाना आवश्यक है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में छिंदवाड़ा के निजी कॉलेज से H.U.T. आतंकी संगठन का एक सदस्य गिरफ्तार हो चुका है, जो जिले की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने CSP साहब को ज्ञापन देकर मांग की है कि जिले में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन किया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
अंत में इस अवसर पर नकुल विश्वकर्मा, शैलेश यदुवंशी, गौरव सैन, नरेंद्र पटेल, रविराज भारद्वाज एवं आकाश बैश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here