छिन्दवाड़ा में रामनवमी को लोगो ने बहुत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। धूम ऐसी की मानो आप अयोध्या में हो।
रामनवमी के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा चार फाटक से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान तक पहुंची , जिसमे हजारों की संख्या श्रद्धालु शामिल हुए।


इसमे प्रभु श्रीराम दरबार की झांकी , बड़े हनुमानजी की झांकी , उनके साथ सैकड़ों की संख्या में बच्चे वानर सेना का रूप धारण कर शामिल हुए , जो भव्य आकर्षक का केंद्र रहा। इस पदयात्रा में ढोल नगाड़े के साथ महिलाओं ने भी प्रस्तुति दी।


जहां आतिशबाजियों के साथ इसका भव्य समापन हुआ।
शोभायात्रा में शहर और आस-पास से आए हजारों वाहनों के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विविध झांकियों ने इस आयोजन को और भी भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। ऐसा भव्य आयोजन इसके पहले छिन्दवाड़ा में कभी नही हुआ था। हिन्दू उत्सव समिति अब प्रतिवर्ष ऐसे ही और इससे भी भव्य तरीके से रामनवमी मनाने का तय किया है। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में रामायण, भगवान राम के जीवन प्रसंगों और भारतीय संस्कृति पर आधारित झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here