छिंदवाड़ा। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “भाजपा समर्पण निधि संकलन अभियान”  का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव द्वारा भाजपा समर्पण निधि संकलन अभियान हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय पाण्डेय जिला संयोजक एवं श्री इंद्रजीत सिंह बैस सह संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा समर्पण निधि संकलन हेतु श्री विजय पांडे एवं श्री इंद्रजीत सिंह बैस द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव की सहयोग निधि रसीद काटकर अभियान का शुभारंभ किया गया।  

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए समर्पित एक विचारधारा है। यह अभियान हमें ‘सेवा, समर्पण और संगठन’ की भावना को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आवाहन किया कि हम सभी मिलकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें और संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत बनाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने बताया कि समर्पण दिवस के अवसर पर भाजपा आजीवन सहयोग निधि का संकलन प्रारंभ कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रतिवर्ष सक्रिय कार्यकर्ताओं से आजीवन सहयोग निधि का संकलन करती है। उन्होंने बताया कि इस आजीवन सहयोग निधि का संकलन पार्टी को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपयोग की जाती है। इसीलिए भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ता अधिक से अधिक से निधि एकत्र कर भाजपा को मजबूती प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here