छिंदवाड़ा – छिदवाड़ा के परासिया रोड पर स्थित विवांता हॉस्पिटल में कमर दर्द के ईलाज के लिए भर्ती युवक की मौत हो गई । युवक को कमर दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था । परिजनों के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से युवक की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दमुआ निवासी ज्वाला कुमार के रूप में हुई है, जो 108 एम्बुलेंस का संचालन करता था| परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गलत दवा देने के कारण युवक की हालत बिगड़ी और उसकी जान चली गई|
मृतक के परिवार ने बताया कि युवक को पीठ की दर्द के लिए 7 बजे विवांता हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था जहाँ पर उसका सीटी स्कैन किया गया । फिर दर्द में आराम नही होने पर उसे इंजेक्शन लगाया गया जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर
पहुंची और स्थिति को संभालते हुए परिजनों को शांत कराया| पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया| पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|
देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत के अनुसार, युवक
को पीठ दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती
कराया गया था| सुबह के समय उसे अचानक अटैक
आया, जिससे उसकी मौत हो गई| पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा|।
वही परिवार ने विवांता हॉस्पिटल के ऊपर लापरवाही के कारण जान चली जाने का आरोप लगाया है उनका कहना है कि नींद के इंजेक्शन लगाने के बाद ही युवक की जान गई ।
वही अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि युवक कमर दर्द के ईलाज के लिए भर्ती हुआ था पर सुबह के 4.30 पर उसे हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई
इस पूरे मामले को देखते हुए जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आती है तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी मगर कमर दर्द का ईलाज कराने आये और हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाना हॉस्पिटल पर सवालिया निशान खड़े करते है वैसे भी विवता हॉस्पिटल के ऊपर लापरवाही के पहले भी कई आरोप लग चुके है
देखना होगा इस मामले में आगे क्या होगा







