छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भरे मंडप में शादी के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने की बजाय अपने प्रेमी के गले में माला डाल दी। प्रेमी को देख के शादी के मंडप से भागी दुल्हन और प्रेमी के ऊपर डाली माला दुल्हन के घरवालों ने की प्रेमी की पिटाई और दूल्हे ने किया शादी से इन्कार यह कोई फिल्मी कहानी नहीं यहां मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा के तहसील उमरेठ का मामला है। यह घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जब परासिया से बारात उमरेठ पहुंची थी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों के लोग स्तब्ध रह गए।
बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मंडप से ही चली गई, जिसके बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया और बारात वापस लौट गई।

घटना की शिकायत उमरेठ थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस अनोखी घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

             

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here